
अत्याधुनिक तकनीकी से एक छत के नीचे इलाज
नयति हेल्थकेयर की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा,’’पाचन तंत्र की बीमारियों से जुडे मरीज सेंटर में इलाज करा सकते हैं, यह बडी उपलब्धि है। इसमें नामचीन गेस्ट्रोस्टोलॉजिस्ट के साथ सर्जन और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम है। यही नहीं, सेंटर में अत्याधुनिक तकनीक से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस तरह नयति हेल्थ केयर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गेस्ट्रो सर्जरी का एक बडा केंद्र बनकर सामने आएगा।
बढ रही लिवर संबंधी बीमारियां
नयति सेंटर फाॅर गैस्ट्रो इंटेस्टिनल साइंसेज़ के निदेशक डाॅ. के आर प्रकाशम ने बताया, ’’लिवर
मेटाबोलिक, हानिकारक, माइक्रोबियल, सर्कुलेटरी और कैंसर संबंधी बीमारियों के लिए संवेदनशील होता है। लिवर संबंधी बीमारियां लगातार बढ रही हैं।
नयति हाॅस्पिटल
नयति मल्टी सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पिटल, मथुरा में सेंटर आॅफ एक्सीलेंस के ज़रिये एकीकृत, व्यापक और बेहतरीन गुणवत्ता की स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराई जाती है। इन सेंटरों को एडवांस्ड इंटेंसिव केयर यूनिटों का भी सपोर्ट होगा, एमआईसीयू, सीसीयू, एसआईसीयू, एनआईसीयू और पीआईसीयू भी षामिल हैं। मथुरा में बन रहा यह अस्पताल वृंदावन, आगरा, पलवल, फिरोज़ाबाद, मैनपुरी, कासगंज, इटावा, एटा, हाथरस और आसपास के अन्य क्षेत्रों के लोगों को अपनी सेवाएं देगा।
Leave a comment