आगरालीक्स….. सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट स्थित 40 मंजिला टि्वन टावर को ध्वस्त करने के लिए दक्षिण अफ्रीका से इंजीनियर बुलाए गए हैं। अवैध तरीके से बनाया गया टिवन टावर 10 सेकंड में ध्वस्त हो जाएगा। इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट के सेक्टर 93 ए स्थित टिवन टावर टी 15 और टी 16 को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध करार देते हुए ध्वस्त करने के आदेश पिछले साल जारी किए थे। इसके बाद सात फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने तीन सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी। वहीं, टिवन टावर में जिन लोगों ने भी फ्लैट खरीदने के लिए निवेश किया है उन्हें दो महीने में पैसे वापस करने और 12 फीसद ब्याज देने के आदेश दिए थे।

दक्षिण अफ्रीका के इंजीनियर टिवन टावर को करेंगे ध्वस्त
सुपरटेक ने टिवन टावर को ध्वस्त करने के लिए एडिफिस एजेंसी से करार किया है। एजेंसी ने काम करना शुरू कर दिया है। टिवन टावर को ध्वस्त करने के लिए दक्षिण अफ्रीका से इंजीनियर बुलाए गए हैं। यहां सात इंजीनियर आएंगे वे टिवन टावर को कैसे ध्वस्त करना है, कितना विस्फोटक इस्तेमाल होगा और मलबा कितना निकलेगा इसका आकलन करेंगे। इंजीनियर की रिपोर्ट को सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीटयूट रुडकी भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद टिवन टावर को ध्वस्त किया जाएगा।
20 फरवरी से 22 मई के बीच में ध्वस्त होना है टिवन टावर
टिवन टावर को ध्वस्त करने के लिए 20 फरवरी से 22 मई तक का समय दिया गया है। वहीं, टावर ध्वस्त करने के बाद 22 अगस्त तक मलबा हटाना होगा, इसके लिए एजेंसी ने काम करना शुरू कर दिया है।
10 सेकंड में ध्वस्त हो जाएगा टिवन टावर, 17.50 करोड़ का खर्चा
टिवन टावर को ध्वस्त करने में करीब 17.50 करोड़ खर्च होंगे। वहीं, 13.35 करोड़ का मलबा निकलेगा। टावर को 10 सेकंड में ध्वस्त कर दिया जाएगा।