आगरालीक्स…आगरा में रोटरी क्लब आगरा ने साइकिल रैली के माध्यम से किया लोगो को तम्बाकू निषेध के लिए जागरूक
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा द्वारा रोटरी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रोटरी सप्ताह के पांचवे दिन लोगों को तम्बाकू निषेध के लिए जागरूक करने हेतु एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया. साइकिल रैली खेल गाँव से शुरू होकर पोइया घाट से हाते हुए पुनः खेलगाँव पर जाकर समाप्त हुई. कार्यक्रम में आगरा के सभी रोटरी क्लब ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोटरी क्लब आगरा के अध्यक्ष रोटेरियन आशीष अग्रवाल ने कहा समाज में तम्बाकू के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम रोटरी वर्ष भर करता रहा है और रोटरी समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बीमारी और बीमारी की रोकथाम के लिए के लिए संकल्पित है.

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण प्रमोद कटारा जो कि साइकिलिगं के लिम्का वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड होल्डर हैं. डॉक्टर प्रमोद कटारा ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है प्रतिदिन साइकिल चलाने से आप कई बीमारियों से मुक्त हो सकते हैं. कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आलोक मित्तल ने किया. कार्यक्रम में जतिन अग्रवाल, संजीव अगरवाल, राधे श्याम शर्मा, रोटरी क्लब आगरा सफायर के अध्यक्ष योगेश राज, रोटरी क्लब आगरा ग्रेटर के अध्यक्ष रोटेरियन अशोक टंडन, रोटरेक्ट क्लब आगरा के निमेश चतुर्वेदी मुखतः उपस्थित रहे.