आगरालीक्स…(24 February 2022 Agra News) आगरा में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं. इस सप्ताह फिर से चौंकाने वाला है मौसम. जानिए मौसम का पूरा अपडेट…
आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है. कभी ठंड तो कभी गर्मी का अहसास हो रहा है. दो दिन से हवाएं चल रही हैं तो आज दिन के समय बादल भी छाए. मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में आने वाले सप्ताह में मौसम के बहुरंग देखने को मिल सकते हैं. दो दिन हल्की बारिश के साथ बादल छाने और तेज हवाएं चलने के आसार जताए जा रहे हैं तो वहीं दो दिन दिन के समय तापमान साफ रहेगा. इसके कारण तापमान भी गिर सकता है. आगरा में 30 डिग्री तक पहुंच चुका तापमान आने वाले दिनों में फिर से 25 डिग्री तक पहुंच सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री तक नीचे आ सकता है.
आज इतना रहा तापमान
आगरा में गुरुवार को सुबह से ही हल्की धूप निकली. दिन के समय कुछ बादल भी छाए जिसके कारण मौसम में ठंडापन भी देखा गया. गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा.