आगरालीक्स ….आगरा में बाजार में भाजपा जिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हमला, बाजार में मची अफरा तफरी। दुकानें बंद। पुलिस जांच में जुटी।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष शैलू पंडित का आरोप है कि गुरुवार रात 10 बजे गोगाा मौर्या, गोविंद कुशवाह, जीतू प्रतापति के सााि शाहगंज स्थित सत्तो लाला हलवाई पर खड़े हुए थे, इसी बीच कोल्हिाई निवासी शाहिद बेग अपने साथियों के साथ आ गया। शाहिद बेग और उसके साथियों ने गाली गलौज की, इसके बाद मारपीट करने लगे, शैलू पंडित वहां से भाग गया, हमलावरों ने गोगा मौर्य को पकड़ लिया, उसकी पिटाई की और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। हमले की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाना शाहगंज में पहुंच गए।

शैलू पंडित और शाहिद बेग के बीच चल रहा है विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि तीन महीने पहले ससुराल में युवती की मौत के मामले में शैलू पंडित और शाहिद बेग के बीच विवाद हो गया था। शाहिद बेग की शाहगंज में दुकान हैं और दोनों के बीच में तभी से विवाद चल रहा है। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।