आगरालीक्स…. आगरा के सबसे बड़े मॉल में केंद्रीय जीएसटी की टीम का छापा। रिकॉर्ड खंगाले में जुटी टीम।
आगरा के खेरागढ़ में जिले का दीपशिखा मॉल है। यह जिले का सबसे बड़ा मॉल है, यहां शहर से भी लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। शुक्रवार दोपहर में केंद्रीय जीएसटी की टीम ने मॉल में छापा मारा। टीम ने मॉल के कंप्यूटर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू की। पिछले कुछ दिनों की बिक्री का कंप्यूटर से जारी किए गए बिल से मिलान किया गया। टीम की कार्रवाई जारी रही।

टीम जांच में जुटी
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि केंद्रीय जीएसटी की टीम द्वारा मॉल के संचालक अतुल गर्ग के कंप्यूटर एवं मोबाइल डाटा को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल की जारही है। बिलिंग मशीन के बीती अवधि के प्रिंट भी निकालकर टीम मिलान कर रही है। अन्य माध्यमों से होने वाले भुगतान का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। केंद्रीय जीएसटी के आगरा कार्यालय में आयुक्त ललन कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आयुक्त अनिल शुक्ला ने किया। जांच टीम में अधीक्षक आरडी सिंह, निरीक्षक आरडी सिंह, विपिन शर्मा, अनुराग सोनी, कपिल कुमार, सतीश सिंह, अजय सोनकर आदि शामिल रहे।