आगरालीक्स…आगरा में चल रही हवाओं ने तापमान कम किया है, लेकिन सर्दी का अहसास कम है. मार्च की शुरुआत से ही गर्मी होगी तेज…
आगरा में चल रही हवाओं ने मौसम को बदलने का काम किया है. इसके कारण दिन का तापमान कम हुआ है लेकिन सर्दी का अहसास फिर भी बहुत कम है. मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम साफ ही रहेगा और दिन में गर्मी का अहसास होगा. एक मार्च से आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेलिसयस तक पहुंचने की संभावना है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री तक पहुंच सकता है.

सामान्य से कम रहा तापमान
शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. यह 25.6 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान पहले से बढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.