आगरालीक्स…. आगरा में सुबह सुबह सर्दी है, लेकिन अब धूप निकल आई है। जानें छह मार्च तक कैसा रहेगा मौसम।
आगरा के मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह सुबह हवा चल रही है, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से हवा चलने से सुबह ठंड लग रही है। आठ बजे तक ठंड है, इसके बाद धूप से सर्दी से राहत मिल रही है। दिन में धूप तेज होने के बाद रात को दोबारा से हवा चलने से सर्दी महसूस हो रही है। मंगलवार को भी सुबह सर्दी रही लेकिन आठ बजे के बाद धूप निकल आई है।

32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि पांच मार्च तक आगरा का दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। दिन में पंखे चलाने पड़ेंगे, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रहेगा।
आईएमडी का अनुमान
01-Mar 13.0 28.0 Mainly Clear sky
02-Mar 14.0 30.0 Mainly Clear sky
03-Mar 14.0 31.0 Mainly Clear sky
04-Mar 13.0 31.0 Mainly Clear sky
05-Mar 14.0 32.0 Mainly Clear sky
06-Mar 15.0 32.0 Mainly Clear sky