आगरालीक्स…. हाईवे पर संभल कर, आगरा में आईएसबीटी के सामने हाईवे के कट को बंद कर दिया है। अब गुरु द्वारा गुरु के ताल से ही आईएसबीटी की तरफ से जाने वाले वाहन सिकंदरा खंदारी रोड की तरफ जा सकेंगे।

आगरा दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर बनाया गया है। फ्लाईओवर 32 करोड़ से बना है। फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान आईएसबीटी के सामने कट बनाया गया था, बस सहित अन्य वाहन आईएसबीटी के कट से सिकंदरा खंदारी रोड पर पहुंच जाते थे। इस कट को अब बंद कर दिया है। अब आईएसबीटी से सीधे सिंकदरा खंदारी रोड पर वाहन नहीं पहुंच सकेंगे।
गुरु द्वारा गुरु का ताल से लेना होगा टर्न
अब आईएसबीटी के सामने से जाने वाले वाहनों को गुरु द्वारा गुरु का ताल से टर्न लेना पड़ेगा, इसके बाद सिकंदरा खंदारी रोड पर आ सकते हैं। इससे गुरु द्वारा गुरु के ताल पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा और जाम लग सकता है।
फ्लाईओवर से आ रहे हैं तो सर्विस रोड पर आ जाएं
रामबाग से फ्लाईओवर से होते हुए सिकंदरा की तरफ जा रहे हैं और खंदारी रोड पर जाना है तो खंदारी फ्लाईओवर, आईएसबीटी फ्लाईओवर से सर्विस रोड पर आ जाएं। ऐसा न करने पर गुरु द्वारा गुरु के ताल से ही टर्न लेना पड़ेगा।