आगरालीक्स…’कच्चा बादाम’ गाकर फेमस हुए भुबन बड्याकर कार चलाना सीख रहे थे. हो गया एक्सीडेंट. एक दिन पहले बोले—मैं सेलिब्रिटी बन गया हूं, अब मूंगफली नहीं बेचता…
आजकल सोशल मीडिया से लेकर देश विदेश के सेलिब्रिटीज जमकर ‘कच्चा बादाम’ गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. हर कोई रील्स बनाने में लगा हुआ है. इस गाने को गाकर सेसेंशन बने भुबन बड्याकर का सोमवार को एक्सीडेंट हो गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भुबन ने एक कार खरीद ली है जिसे वह चलाना सीख रहे थे लेकिन सीखते समय एक्सीडेंट हो गया. फिलहाल तो इन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इनके हल्की फुल्की चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि ठीक होने के बाद वो फिर से गाना गाना शुरू कर देंगे.
इधर एक दिन पहले उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में जब भुबन से पूछा गया कि वो अब मूंगफली क्यों नहीं बेचते तो इस पर उन्होंने कहा कि मैं अब सेलिब्रिटी बन गया हूं और अगर कोई सेलिब्रिटी मूंगफली बेचे तो ये तो बड़ी शर्म की बात होगी. मैं अब एक कलाकार ही बना रहना चाहता हूं.