आगरालीक्स …आगरा में होली से पहले आगरा -दिल्ली इंटरसिटी, आगरा- लखनऊ इंटरसिटी के साथ ही आगरा -मुंबई फ्लाइट भी शुरू हो गई है। दो घंटा 10 मिनट में आगरा से मुंबई का सफर। जानें शिडयूल.
आगरा दिल्ली इंटरसिटी, आगरा लखनऊ इंटरसिटी को कोहरे के चलते निरस्त कर दिया गया था। इससे आगरा से दिल्ली और आगरा से लखनऊ जाने वालों को परेशानी हो रही थी। इन दोनों ट्रेनों से आगरा से दिल्ली और लखनऊ बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। मंगलवार से आगरा दिल्ली इंटरसिटी और आगरा लखनऊ इंटरसिटी का संचालन शुरू हो गया। आगरा दिल्ली इंटरसिटी सुबह आगरा से जाती है और शाम को दिल्ली से आगरा के लिए लौटती है। यह आगरा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन है।

आगरा मुंबई फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन
इसके साथ ही आगरा मुंबई फ्लाइट भी शुरू हो गई है। यह सप्ताह में तीन दिन है। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आगरा मुंबई फ्लाइट से यात्रा कर सकते हैं। इसका एक तरफ से सेवर किराया 3999 रुपये है जबकि फ्लैक्सी प्लस 4393 रुपये रखा गया है.
ये है आगरा मुंबई फ्लाइट का शिडयूल
मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से ये फ्लाइट दोपहर को 12 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरेगी जो कि आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दो घंटे में दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पहुंच जाएगी.
इसके अलावा आगरा से मुंबई जाने की टाइमिंग दोपहर को 3 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी जो कि मुंबई शाम को 5 बजकर 35 मिनट पर पहुंच जाएगी.
आगरा से मुंबई और मुंबई से आगरा आने के लिए फ्लाइट से सिर्फ दो घंटे का लगेगा समय
आगरा से फ्लाइट
आगरा मुंबई
आगरा बेंगलूरू
आगरा लखनऊ
आगरा भोपाल