नईदिल्लीलीक्स.. महिला विश्व कप टूर्नामेंट चार मार्च से शुरू हो रहा है। भारत और पाक का मुकाबला छह मार्च को होगा।
चार मार्च से शुरुआत, न्यूजीलैंड-बांग्लादेश भिड़ेंगे
विश्पकप में पहला मैच न्यूजीलैंड औऱ बांग्लादेश के बीच होगा, जबकि भारत का पहला मैच पाकिस्तान से छह मार्च को होगा, जो सुबह 6.30 से शुरू होगा। विश्वकप में आगरा की खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है।
भारत को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
भारत की कप्तान मिताली राज ने कहा है कि वर्ल्ड कप में सभी अपने अच्छे प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे इस प्रतिष्ठित कप को हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सीरीज में मिली चुनौतियों पर हमने गौर किया है और उसमें सुधार भी किया है।
भारतीय कप्तान मिताली का होगा आखिरी विश्पकप
उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड में होने वाले इस विश्व कप से पहले भारत ने न्यूजीलैंड से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें 4-1 से हार का सामान करना पड़ा। विश्पकप में 22 साल पहले हिस्सा लेने वाली मिताजी राज कह चुकी हैं कि यह उनका आखिरी विश्वकप होगा।
वार्मअप मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
दूसरी ओर आज वार्मअप मैच में इग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले खेलते हुए 35 ओवर में नौ विकेट पर 138 रन बनाए। इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को चार विकेट खोकर 26.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।