Monday , 20 April 2026
Home आगरा Mother of three children married lover in front of husband in Mainpuri…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Mother of three children married lover in front of husband in Mainpuri…#agranews

120

आगरालीक्स…इश्क का जुनून देखिए…तीन बच्चों और पति के सामने महिला ने प्रेमी के गले में डाली वरमाला. कार में बैठी और चल दी वहां से…देखता रह गया पति…

फिल्मों के जरिए कहें या फिर हकीकत में…बहुत से लोगों का मानना है कि इश्क अंधा होता है, और ये जब किसी से हो जाता है तो फिर उसे अपने प्रेमी के अलावा और कुछ नहीं दिखाई देता..कुछ ऐसा ही मामला मैनपुरी की करहल तहसील में गुरुवार को देखने को मिला. यहां तहसील परिसर में ही तीन बच्चों की मां ने पति के सामने ही प्रेमी को वरमाला डाल दी. वरमाला डालकर महिला अपने प्रेमी के साथ कार में बैठकर वहां से चली गई. पति देखता ही रह गया. इस मामले में कोई शिकायत अभी नहीं की गई है लेकिन ये बिना तलाक या पति के रहते हुए दूसरी शादी का ये मामला इस समय चर्चा में जरूर बन गया.

ये है पूरा मामला
करहल के एक गांव में रहने वाली महिला की शादी 13 साल पहले हुई थी. शादी से महिला के तीन बच्चे भी हैं. लेकिन महिला गांव के ही रहने वाले अपने मुंहबोले देवर को दिल दे बैठी. दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और एक दूसरे से मिलने लगे. पति को जब इसकी जानकारी हुईै तो उसने इसका विरोध किया लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने का फैसला करने लगी.

गुरुवार को महिला अपने प्रेमी के साथ तहसील मुख्यालय पहुंची. यहां उसका पति भी आ गया. महिला ने पति और प्रेमी की मौजूदगी में ही पति के साथ न रहने का शपथ पत्र भरा. पति कुछ समझ पाता, उससे पहले ही महिला ने उसके सामने ही प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी. यह सब देखकर पति सहित हर कोई हैरान रह गया.

पति ने महिला को काफी समझाया. तीन—तीन बच्चों के होने की बात कही लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुई. महिला ने तुरंत अपने प्रेमी का हाथ पकड़ा और कार में बैठकर वहां से चली गई. पति समझाते समझाते बस उसे जाते हुए देखता रह गया. आखिर में महिला के पति का कहना था कि वह कर क्या सकता है जब उसकी पत्नी उसके साथ ही रहना नहीं चाहती. उधर महिला का कहना था कि पति शराबी है, कुछ कमाता नहीं है. परेशान होकर प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

error: Content is protected !!