आगरालीक्स…सड़क दुर्घटना में बाल—बाल बचे आगरा के भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल. ग्वालियर में हुआ एक्सीडेंट
आगरा के उत्तर विधानसभा सीट से विधायक और इसी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाल—बाल बच गए. भाजपा विधायक की गाड़ी को ग्वालियर में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में विधायक सहित सभी लोग सुरक्षित हैं.
इनावो से दतिया जा रहे थे
बताया जाता है कि भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल गुरुवार को अपनी इनोवा गाड़ी से दतिया स्थित पीतांबरा पीठ जा रहे थे. ग्वालियर सिरोल बाईपास स्थित मेहरा टोल के पास उनकी गाड़ी में तेज गति से चल रहे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी. इससे विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि विधायक और उने साथी व सुरक्षाकर्मियों को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. डंपर को जब्त किया गया है और डंपर चलाने वाले को पकड़ लिया गया है.