नईदिल्लीलीक्स.. बिहार के भागलपुर में एक बाद एक धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हो गए। एक तीन मंजिला इमारत जमींदोज हो गई।
राहत और बचाव कार्य जारी
भागलपुर के काजवलीचक के यतीमखाने में एक तीन मंजिला इमारत में धमाके गुरुवार देर रात हुए। लगातार कई धमाकों से लोग दहल गए। अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जहां से दोपहर साढ़े 11 बजे तक 12 शव निकाले गए हैं। कई घायल है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। डीआईजी सुजीत कुमार के मुताबिक धमाके पटाखों में विस्फोट से हुआ है। फिलहाल जांच की जा रही है।
पांच किलो बारूद औऱ कीलें मौके से मिली
पुलिस को करीब पांच किलो बारूद के साथ और काफी संख्या में कीलें मिली हैं, जिससे पुलिस इस एंगिल से भी जांच कर रही है कि पटाखे बनाने के साथ बम बनाने का भी तो काम नहीं हो रहा था। हालांकि आईबी भी भागलपुर में विस्फोट को लेकर पुलिस को आगह कर चुकी है।