आगरालीक्स ….आगरा में रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिला, युवती ब्लैक कलर की शर्ट और रेड कलर का लोअर जिस पर ब्लू कलर की छींट हैं वह पहने हुए है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
आगरा में शनिवार रात को गांव सराय सहारा, मिढ़ाकुर के पास रेलवे ट्रैक पर युवती का शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

नाक से निकल रहा खून, पीठ में घाव
युवती के नाक से खून निकलने के निशान हैं जबकि पीठ में गहरा घाव है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।