आगरालीक्स…. आगरा के मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में दो साल बाद सभी बच्चे स्कूल जाएंगे। अधिकांश स्कूलों में नया सेशन मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा।

आगरा में कोरोना काल में स्कूल बंद कर दिए गए थे, आनलाइन कक्षाएं चली और आनलाइन परीक्षाएं हुई। लेकिन अब सभी स्कूल खुल गए हैं, कुछ स्कूलों में इस बार भी आनलाइन परीक्षाएं कराई हैं। जिन स्कूलों में परीक्षाएं हो चुकी हैं वहां 11 मार्च से रिजल्ट मिलना शुरू हो जाएंगे। जबकि कुछ स्कूलों में अभी परीक्षाएं चल रही हैं।
25 मार्च से स्कूलों में नया सेशन
अधिकांश मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में नया सेशन 25 मार्च से शुरू हो रहा है, इसके लिए पैरेंटस को मैसेज भेज दिए गए हैं। होली से पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जिससे कि मार्च के अंतिम सप्ताह से क्लास शूरू हो सकेंगे।
25 से 30 हजार रुपये तक का खर्चा
मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में रिजल्ट मिलने के साथ ही छात्रों को बैग और यूनीफार्म भी खरीदनी होगी, स्कूल जाने के लिए वैन और स्कूल बस का भी किराया देना होगा। साथ ही स्कूल की फीस भी जमा करनी होगी। इस तरह पैरेंटस पर 25 से 30 हजार रुपये का अतिरिक्त खर्चा आ जाएगा।