आगरालीक्स ….आगरा की नौ विधानसभा सीटों के 48 घंटे बाद नतीजे आने लगेंगे, एग्जिट पोल में आगरा की नौ सीटों पर कौन जीत रहा है, किस सीट पर किसके बीच में टक्कर।
10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा ग्रामीण, एत्मादपुर और आगरा छावनी की मतगणना मंडी परिसर आगरा फिरोजाबाद रोड यमुना पार में होगी। जबकि बाह की बाह, खेरागढ़ की खेरागढ़, फतेहाबाद की फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी की फतेहपुर सीकरी की मंडी परिसर में होगी। सबसे पहले खेरागढ़ विधानसभा के नतीजे आएंगे, यहां 27 राउंड में मतगणना पूरी हो जाएगी। जबकि एत्मादपुर के नतीजे सबसे बाद में आएंगे।

एग्जिट पोल में क्या है रुझान
आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर 2017 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार कई सीटों पर हार जीत के अंतर के साथ ही समीकरण भी बदल रहे हैं। इन सीटों पर सभी की नजर है। इस बार आगरा की सभी नौ सीटों पर भाजपा को जीत मिलने के आसार नहीं है तो कई सीटों पर जीत हार का अंतर भी कम हो जाएगा।
इन सीटों पर ज्यादा खतरा
आगरा छावनी, फतेहाबाद, खेरागढ़, बाह के साथ ही एत्मादपुर सीट पर कांटे की टक्कर है। इन पांच सीटों में से चार सीटों पर भाजपा और सपा की सीधी टक्कर है, जबकि एत्मादपुर सीट पर भाजपा को बसपा ने कड़ी टक्कर दी है।