आगरालीक्स… आगरा में अब दिन में बाहर निकलने पर गर्म कपड़े न पहनें, क्योंकि गर्मी आ गई है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में दिन में गर्मी लगने लगी है, धूप में ज्यादा देर तक रहने पर पसीना आ रहा है। पंखे चलाने पड़ रहे हैं। बुधवार को भी सुबह ही धूप निकल आई है और दोपहर में 31 डिग्री तक तामपान पहुंच सकता है, इसी तरह से तापमान लगातार बढ़ेगा।

16 मार्च तक 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में तापमान लगातार बढ़ेगा, सुबह का तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि दोपहर का तापमान 16 मार्च तक 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
आईएमडी का अनुमान
09-Mar 14.0 31.0 Mainly Clear sky
10-Mar 15.0 32.0 Mainly Clear sky
11-Mar 15.0 31.0 Mainly Clear sky
12-Mar 16.0 32.0 Mainly Clear sky
13-Mar 16.0 32.0 Mainly Clear sky
14-Mar 16.0 33.0 Mainly Clear sky