आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी दिल्ली से एमटेक, संभल में सूखी पड़ी 110 किलोमीटर लंबी सोत नदी को लबालब कर बनाई पहचान। आगरा में ससुराल है, बैचमेट, मुख्य निर्वाचन आयुक्त नोएडा की डीएम मेधा रुपम हैं पत्नी। ( Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra )
प्रदेश भर के 40 आईएएस के रविवार को ट्रांसफर किए गए, आगरा के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है और सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया है। 2014 बैच के आईएएस मनीष बंसल मंगलवार सुबह 11.15 बजे कलक्ट्रेट में डीएम का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
दिल्ली से एमटेक, बैचमेट से की शादी
2014 बैच के आईएएस मनीष बंसल ने आईआईटी दिल्ली से बीटेक के बाद एमटेक की है। उन्होंने आगरा के विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी और बैच 2014 की आईएएस मेधा रुपम से 2015 में शादी की, वे वर्तमान में नोएडा की डीएम हैं। सिविल सर्विस परीक्षा में आईएएस मनीष बंसल की 53 वीं रैंक आई थी।
संभल में सूखी नदी को किया लबालब
आईएएस मनीष बंसल 2018 से 2020 तक सीडीओ लखनऊ इसके बाद 2020 से 2022 तक मेरठ के नगर आयुक्त रहे। 2022 में उन्हें डीएम संभल बनाया गया। संभल में 110 किलोमीटर लंबी सोत नदी सूखी पड़ी हुई थी, उन्होंने नदी का जीर्णोदार किया और सोत नदी लबालब हो गई, इससे किसानों को बहुत फायदा हुआ। इसके बाद वे सहारनपुर के डीएम रहे।