आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों में आमने सामने की टक्कर, भीषण हादसे में पति पत्नी और दो बच्चे घायल, एयर बैग खुलने से दूसरी कार सवार चार युवक बचे। ( Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video )
आगरा के ओम नगर कमला नगर के रहने वाले शशिकांत गौतम अपनी पत्नी डॉली और 12 साल की बेटी काव्य व 10 साल के बेटे सूर्यांश के साथ दयालबाग में शादी समारोह में शामिल होने गए थे, सोमवार की रात 11.30 बजे शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। दयालबाग से मुगल रोड आ रहे थे, कमला नगर के लिए टर्न लेते ही सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। भीषण टक्कर और तेज आवाज सुनकर राहगीरों के साथ ही स्थानीय लोग भी आ गए। सामने से आ रही कार टक्कर लगने के बाद डीईआई की दीवार से टकरा गई।
पति पत्नी और दो बच्चे घायल
चीख पुकार मचने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने कार से शशिकांत गौतम और उनके परिजनों को बाहर निकाला। उनके साथ ही पत्नी और दोनों बच्चे हादसे में घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, दूसरी कार में हादसे के दौरान एयरबैग खुलने से आगे बैठे युवक बच गए, दूसरी कार में चार लोग सवार थे। ये चारों कमला नगर के बताए जा रहे हैं।