आगरालीक्स ….आगरा में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है, यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रहीं हैं। इसके साथ ही सीबीएसई स्कूलों की 10 वीं और 12 वीं के छात्रों की परीक्षा होनी है।
कोरोना काल में बोर्ड परीक्षाएं नहीं हुई, ऐसे में दो साल बाद हो रही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है और 12 अप्रैल तक परीक्षाएं चलेंगी। इसके लिए केंद्र निर्धारण हो चुका है। स्कूलों में भी तैयारी चल रही है।

सीबीएसई स्कूलों में भी होगी बोर्ड परीक्षाएं
इसके साथ ही दो साल बाद सीबीएसई स्कूलों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की भी बोर्ड परीक्षाएं होंगी, अभी परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। मगर, बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है।