आगरालीक्स…आगरा के व्यापारियों ने खेली फूलों व चंदन की होली. भाजपा की जीत का भी जश्न मनाया…
आगरा व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में आगरा की लगभग सभी व्यापारिक संस्थाओं के प्रमुख व्यापारी पदाधिकारी पहुंचे। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने सभी को चन्दन लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया साथ में मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी महामंत्री कन्हैया लाल राठौड़, मंत्री संदीप गुप्ता, राकेश बंसल सभी ने समारोह में आये लोगों का चंदन पुष्प वर्षा कर स्वागत किया; समारोह में सभी ने आगरा से नौ सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज करने पर व्यापारियों के सहयोग करने भाजपा को प्रदेश में भारी बहुमत से जिताने के लिये एक दूसरे को बधाईयाँ और शुभकामनाएं दी। सभी होली मिलन समारोह में गानों पर थिरके और खूब गुलाल उड़ाया।