आगरालीक्स ..(.Agra News 15th March 2022 )..आगरा में होली से पहले एफएसडीए ने खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपल लेना शुरू कर दिया है। दूध, पनीर, खोआ समेत 16 खाद्य पदार्थों के टीमों ने सैंपल लिए।

जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि खेरागढ़ में टीम को एक गाड़ी में मावा भरी डलियां मिली, इसके दो सैंपल लिए गए। सैंया से भी मावाके सैंपल लिए गए। गांव भाकर में डेयरी से दूध, खेरागढ़ से सरसों का तेल, गोपाल प्रसाद की किराना की दुकान से बेसन के सैंपल लिए गए।
सैंपल फेल होने पर की जाएगी कार्रवाई
टीम ने नगला पदी दयालबाग से मावा, बर्फी के सैंपल लिए, रस्क, पेठा सहित अन्य सैंपल लिए गए। एफएसडीए की टीम सैंपल जांच के लिए भेजेगी। सैंपल फेल होने पर कार्रवाई की जाएगी।