आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि में कोई व्यक्ति और संस्था अपने नाम से मेधावी छात्रों को पदक देना चाहे तो दे सकते हैं, इसके लिए शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। जानें गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल के लिए कितने पैसा कोष में जमा करना होगा।
आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह 27 मार्च को है। इसमें मेधावियों को पदक दिए जाते हैं। अब पदकों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक जी की पहल पर इस बार दीक्षांत समारोह में नए पदक प्रदान किए जाएंगे । यदि कोई व्यक्ति अथवा संस्था अपने माता-पिता , प्रियजन , शिक्षाविद ( जिन्होंने समाज के विकास में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया हो ) आदि के नाम से कोई पदक देना चाहता है तो उन्हें इस हेतु अपना प्रस्ताव विश्वविद्यालय को प्रस्तुत करना होगा ।

इसके लिए प्रस्ताव 21 मार्च 2022 को शाम 5 बजे तक समिति की संयोजक प्रोफेसर विनीता सिंह के पास समाज विज्ञान संस्थान में जमा कराने का कष्ट करें ।
स्वर्ण पदक के लिए ₹200000 ( दो लाख मात्र )
रजत पदक के लिए ₹ 150000 ( डेढ़ लाख रुपए )