आगरालीक्स…. आगरा में रात को एनएसजी के कमांडे को देख लोगों के होश उड़ गए, एक साथ कई गाड़ियां स्वामीबाग समाधी स्थल पर पहुंची। माकड्रिल में समाधी स्थल पर घुसे आतंकियों को एनएसजी के कमांडोज ने ढेर कर दिया।
आगरा में मंगलवार रात सवा नौ बजे दयालबाग रोड पर एनएसजी कमांडे गाड़ियों से पहुंचने लगे, पुलिस ने स्वामीबाग समाधि स्थल वाले रोड पर दोनों तरफ बैरियर लगाकर लोगों को रोक दिया, उन्हें आगे नहीं जाने दिया। सायरन की आवाज होने लगी।

51 स्पेशल ग्रुप के 70 कमांडोज ने की माकड्रिल
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण का मीडिया से कहना है कि एनएसजी के 51 स्पेशल एक्शन ग्रुप के 60 70 कमांडो और एटीएस की टीम ने संयुक्त माकड्रिल की। इसके लिए स्वामीबाग समाधि स्थल को चुनाा गया।
दहशत में रहे लोग
एनएसजी के कमांडोज के दयालबाग में पहुंचते ही लोग दहशत में आ गए, उन्हें कुछ समझ में नहीं आया कि यह क्या हो रहा है।