आगरालीक्स…आगरा में केदार नगर शाहगंज के रहने वाले मोती राम आसानी के नेत्रदान से दो अंधकारमय जिंदगियां होंगी रोशन. निधन होने पर परिजनों ने कराई नेत्रदान प्रक्रिया
आगरा के केदार नगर, शाहगंज निवासी मोती राम आसानी (81) का रविवार देर रात में निधन हो जाने पर उनके बेटे अनिल कुमार आसानी ने हेल्प आगरा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य दीपक अग्रवाल से नेत्रदान प्रकिया पूरी कराने के लिए संपर्क किया। सूचना पर हेल्प आगरा के सहयोग से एसएन मेडिकल कॉलेज की आई बैक इंचार्ज डा.शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसिलर दीपक शर्मा व डाक्टर टीम द्वारा नेत्रदान प्रकिया पूरी कराई गई। उनके नेत्रदान से दो अंधकारमय जिन्दगियों में उजाला होगा।
संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, महासचिव गौतम सेठ, नेत्रदान प्रभारी प्रतीक जैन व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने अन्य लोगों से भी नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान के लिए कहीं नहीं जाना पड़ता। सूचना पर डाक्टर्स टीम खुद नेत्रदानी के पास पहुंचती है। नेत्रदान के लिए 9319111000 पर सम्पर्क किया जा सकता है।