Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Good news: 5 pontoon bridges, including the one at Poiya Ghat, will soon be operational again in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Good news: 5 pontoon bridges, including the one at Poiya Ghat, will soon be operational again in Agra…#agranews

3

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा मेें पोइयाघाट पर जल्द फिर से शुरू होगा पैंटून पुल. ये चार और पैंटून पुल हो सकते हैं शुरू. दिवाली से पहले उम्मीद. कई किमी का बचेगा फेर

यमुना नदी पर जनता के इस पार से उस पार आवागमन के लिए एक बार फिर पांच पीपों के पुलों (पैंटून) का अस्थाई निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल पर शासन ने इनके निर्माण और मरम्मत के कार्य के लिए मंजूरी प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश लोकनिर्माण विभाग को 62.38 लाख रुपए की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। कल-कल बहती काली गंदी यमुना के जल में लोहे के पीपे रखकर इन पुलों का निर्माण होने से नदी के दोनों ओर तलहटी में बसे गांवों की आबादी के साथ अन्य तमाम लोगों की जिंदगी की राह में सुगमता आएगी।

इन स्थानों पर बनेंगे पीपा पुल
दयालबाग से पोइया घाट के बीच।
सुरहरा एवं तनौरा नूरपुर के बीच।
नगला चतुरा एवं सिकंदरपुर के बीच।
गिजोली से मऊ (आनंदी भैरव) के बीच।
समोगर घाट पर।

क्षेत्रीय भाजपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने बताया कि यमुना नदी पर दयालबाग से पोइया घाट तक पीपों के पुल का निर्माण कार्य आज से प्रारंभ हो जाएगा। दीपावली से पूर्व पांचों पुलों को शुरू करने का लक्ष्य है। शासन ने इन पुलों के निर्माण को 62.38 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी है, जबकि इनकी कुल अनुमानित लागत 178.23 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि यमुना नदी पर इन पीपा पुलों के निर्माण से उनकी विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को यमुना नदी पार करने में सुगमता आएगी एवं अन्य विधानसभा क्षेत्रों के गांव और शहर में आने-जाने में सुविधा होगी। इससे क्षेत्रवासी अपने सभी दैनिक कार्य सुगमतापूर्वक कर सकेंगे और ब्याह-बरात के आवागमन में लगने वाला समय भी बचेगा।

गौरतलब है कि यमुना नदी पर हर वर्ष जनसुविधा को ध्यान में रखकर अस्थाई रूप से पीपों के पुलों का निर्माण कराया जाता है, जिन्हें बरसात में बह जाने के डर से हटा दिया जाता है। इन पुलों को बनाने-हटाने का सिलसिला निरंतर लंबे समय से चला आ रहा है। अगर किसी वर्ष नहीं बनते तो प्रभावित क्षेत्र की जनता आवाज उठाने लगती है। हालांकि हर वर्ष इन अस्थाई पीपा पुलों के निर्माण पर सरकारी खजाने से लाखों की धनराशि शासन खर्च करता है। जानकारों का कहना है कि पूर्व में इन पुलों के निर्माण की लागत की भरपाई को पथकर वसूला जाता था, लेकिन अब यह वसूली बंद हो चुकी है। सरकारी धनराशि के अपव्यय को रोकने क्षेत्रीय जनता इन स्थानों पर अब पीपों के अस्थाई पुलों का निर्माण कराए जाने की बजाए पक्के स्थाई पुलों के निर्माण कराए जाने की मांग भी उठा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

error: Content is protected !!