आगरालीक्स…आगरा में शाम होते ही मोमोज, रोल्स, चाट, गोलगप्पे के स्टॉल्स पर लगी लोगों की भीड़. फैमिली के साथ पहुंच रहे लोग…देखें फोटोज
आगरा में होली का पर्व सुबह धूमधाम से मनाने के बाद शाम होते ही लोगों ने बाजारों की ओर रुख किया है. गुजिया और होली पर बनने वाले पकवान खाकर लोगों का मन अब मोमोज, रोल्स, चाट और गोलगप्पे खाने का हो रहा है. ऐसे में लोग फैमिली के साथ व अपने दोस्तों को साथ बाजार निकल रहे हैं.

आगरा की नई चौपाटी बना कारगिल चौराहा आगरा के फूडर्स का बेस्ट प्लेस साबित हो रहा है. यहां आज भी कई रेस्टोरेंट्स, स्टोर व फूड स्टॉल खुली हुई हैं. ऐसे में शाम होते ही यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कोई मोमोज खाकर अपने मुंह का टेस्ट बदलने की कोशिश कर रहा है तो किसी का गोलगप्पों को देखकर मुंह में पानी आ रहा है.

यही हाल शहर के अन्य मार्केट्स में देखने को मिला. सदर बाजार में भी कई जगह फूड स्टॉल्स खुली हुई दिखीं जहां पर लोगों की भीड़ लगी रही. इसके अलावा कमला नगर, बल्केश्वर, न्यू आगरा, संजय प्लेस में भी अच्छी खासी लोगों की भीड़ फूड स्टॉल्स पर देखने को मिली.