आगरालीक्स…आगरा में अजब पति की गजब कहानी…पति—पत्नी और चार ‘वो’ की एक रोचक खबर पढ़िए…
आगरा में पति—पत्नी और ‘वो’ के बीच की एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसमें पत्नी अपने पति की हरकतों से परेशान हो गई लेकिन पति है कि माना ही नहीं. पत्नी तीन दिन से अपने पति की तलाश कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा है. हारकर महिला ने इसकी शिकायत थाना सिकंदरा में दर्ज कराई है. उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी प्रेमिका को समझाया जाए कि उसके पति को छोड़ दे.
पढ़ें पूरी खबर
मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक महिला के पति के मोबाइल पर अक्सर रात को बलविंदर नाम से फोन आता था. काफी देर बातें भी होती थीं. यही नहीं बलविंदर नाम से कई सारे मैसेज भी आते थे. पत्नी को लगता था कि ये नाम किसी पुरुष का है जिसके फोन आते रहते हैं. ऐसे में उसने इस पर ध्यान देना कोई ज्यादा उचित नहीं समझा. करीब डेढ़ साल तक ये सब चलता रहा, लेकिन एक दिन पति रात को शराब पी आया. ऐसे में उसे होश बिल्कुल नहीं रहा. लेकिन रात को बलविंदर के लगातार फोन आने लगे. हारकर पत्नी ने फोन उठाया, लेकिन उसके बोलने से पहले ही सामने से महिला ने फोन इतनी देर से न उठाने के बारे में पूछ लिया, इास पर पत्नी को शक हुआ. उसने फोन काट दिया और बाद में बलविंदर नाम से आए सारे मैसेज पढ़ लिए. ये बलविंदर एक महिला निकली जो कि उसके पति की प्रेमिका थी. अगले दिन पत्नी ने इसको लेकर हंगामा किया तो पति ने फिर से ऐसा न करने का वादा कर लिया.

पत्नी ने इस नंबर को नोट करके अपने पास रख लिया. हंगामे के बाद इस नंबर से फोन आना बंद हो गए लेकिन कुछ सपताह बाद मन्नू नाम से फोन उसके पति के मोबाइल पर आने लगे. पत्नी ने जब इसके बारे में पूछा तो पति ने विश्वास दिलाया कि ये उसके दोस्त का नंबर है, मगर एक दिन पत्नी ने उक्त नंबर पर पति के फोन से काूल की तो दूसरी ओर से महिला की आवाज थी. दरअसल उसकी प्रेमिका ने नया नंबर ले लिया था. जिसे पति ने दूसरे नाम से सेव कर लिया था. लेकिन उसकीपत्नी ने पकड़ लिया और इस नंबर को भी नोट कर लिया.
पति इतना कुछ होने के बाद भी नहीं माना. फिर चालाकी दिखाई और प्रेमिका नंबर फिर से बदलवा दिया. इस बार उसने रिंकू नाम से नंबर सेव कर लिया. रात को रिंकू नाम से फोन आने लगे. पत्नी ने उसकी चालाकी समझ ली थी. उसने फिर से चुपचाप उसी नंबर को पति के मोबाइल से डायल किया तो सामने से फिर वही प्रेमिका की आवाज सुनाई दी. फिर से पति ने वादा किया कि ऐसा नहीं करेगा लेकिन कुछ सप्ताह बाद पलविंदर नाम से उसके पति के मोबाइल पर फोन आने लगे. पत्नी ने इसे भी पकड़ लिया. इस बार पति पत्नी के बीच विवाद कुछ ज्यादा ही हो गया. पति ने सुधरने का आश्वासन दिया लेकिन पिछले पांच दिन पहले उसके पति ने बताया कि उसकी फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी लग गई है. ऐसे में वह रात को ही काम पर जाएगा. पत्नी ने छानबीन की तो पता चला कि उसका पति रात को फैक्ट्री नहीं बल्कि प्रेमिका के पास जाता था. तीन दिन पहले वह प्रेमिका के साथ भाग गया है. कुछ पता न चलने पर हारकर पत्नी ने इसकी शिकायत थाना सिकंदरा में दर्ज कराई है.