आगरालीक्स…आगरा के भगवान टाकीज में लगी ‘द कश्मीर फाइल्स’. आधी फिल्म भी नहीं देख सके दर्शक. मांगने लगे अपने टिकट के पैसे…जानें क्या है पूरा मामला
पूरे देश में इस समय चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बनी निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल’ का क्रेज लोगों में अभी भी बरकरार है. कश्मीरी पंडितों की पीड़ा और उनके दर्द को बयां करती इस फिल्म को देखने के लिए हर दिन लोगों की संख्या बढ़ रही है और यही कारण है कि फिल्म ने सफलता के झंड़े गाढ़ दिए हैं और रिकॉर्डतोड़ कमाई इसकी जारी है. लेकिन आगरा के भगवान टाकीज में लगी इस फिल्म को देखने पहुंचे लोग आधी फिल्म से पहले ही बाहर आ गए और जमकर हंगामा करने लगे और टिकट के पैसे मांगने लगे.
प्रिंट बहुत खराब होने का आरोप
भगवान टाकीज में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखने पहुंचे लोगों का कहना है कि फिल्म का प्रिंट इतना खराब है कि पूरी फिल्म ब्लर दिख रही है. यही नहीं स्क्रीन पर चल रही फिल्म इतनी डल यानी कम रोशनी की है कि फिल्म में क्या चल रहा है, लोगों को कुछ ठीक से दिखाई ही नहीं दे रहा हे. ऐसे में गुसाए लोग आधी फिल्म से पहले ही मैनेजर के पास पहुंच गए और जमकर हंगामा करने लगे. पहले तो मैनेजर ने ऐसा ही प्रिंट आने की बात कही लेकिन जब लोगों ने हंगामा काटा और अपने पैसे मांगे तो मैनेजर ने सभी को पैसे वापस देने को कहा.