आगरालीक्स…. आगरा की महिला डॉक्टर ने मुख्यमंत्री से मदद मांगी है। महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर कुख्यात ने जेल से मांगी चौथ, डॉक्टर पति पत्नी ने छोड़ा आगरा,

आगरा के थाना शाहगंज में 16 मार्च को महिला चिकित्सक ने मुकदमा दर्ज कराया। उनका शाहगंज में हॉस्पिटल है ओर पति भी डॉक्टर हैं। इसमें आरोप लगाए हैं कि फतेहगढ़ जेल में बंद कुख्यात सुधीर सिंह भदौरिया के भाई महेश पत्नी गौरी, बहन ममता सहित अन्य ने साजिश के तहत उनसे दोस्ती की। एक दिन जन्मदिन की पार्टी में बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर महेश के साथ महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो ले लिए। इन फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। 22 फरवरी को पांच लाख की चौथ मांगी, रकम न देने पर जेल में बंद सुधीर सिंह भदौरिया को कांफ्रेंस पर लेकर फोन पर बात कराई, उसने पांच लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, आगरा छोड़कर गए डॉक्टर दंपती
आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पूरा परिवार दहशत में है, इसलिए आगरा छोड़कर राजस्थान चला गया है। यहां भी उनके पति का एक्सीडेंट हो गया और वे घायल हैं। आरोप है कि पुलिस उनके बयान तक दर्ज करने नहीं आई। आरोप है कि राजनैतिक लोग कुख्यात का साथ दे रहे हैं इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
अब आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं
सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में महिला चिकित्सक कह रहीं हैं कि मुख्यमंत्री जी मेरी मदद करिए, कई दिन से पुलिस के चक्कर काट रहीं हैं, कभी एसएसपी कार्यालय तो कभी एसपी सिटी कार्यालय, इस मामले में मुख्यमंत्री जी आप हस्तक्षेप करें, जिससे में चिकित्सकीय कार्य कर सकूं नहीं तो मेरे पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं है।