आगरालीक्स…बांकेबिहारी जी के दर्शन को जा रहे हैं तो दर्शनों का नया टाइम देख लें. होली के बाद आज से ये हो गया है दर्शनों का टाइम
अगर आप भी वृंदावन के बांके बिहारी जी के दर्शन करने की अभिलाषा मन में पाले हुए हैं और दर्शन को जा रहे हैं तो नया टाइम टेबल देख लें. होली के बाद से दर्शनों का टाइम बदल गया है. अब सुबह एक घंटे पहले से ही ठाकुरजी के दर्शन हो सकेंगे तो वहीं दोपहर को एक घंटे पहले मंदिर के पट बंद होना शुरू हो गए हैं. रविवार से नया टाइम टेबल शुरू हो गया है.

अब ये है दर्शनों का टाइम
सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर पट खुलने का टाइम. 7 बजकर 55 मिनट पर श्रंगार आरती
दोपहर 12 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे
शाम को 5 बजकर 30 मिनट पर मंदिर के पट खुलेंगे
रात 9 बजकर 25 मिनट पर शयनभोग की आरती होगी
रात 9 बजकर 30 मिनट पर मंदिर के पट बंद हो जाएंगे.