आगरालीक्स…ताजमहल 370 साल से अधिक पुराना है, लेकिन क्या अब ये पहले जैसा मजबूत है. जानिए किस पर टिकी है इसकी नींव..क्योंकि अब एएसआई तैयार कर रहा इसकी रिपोर्ट…
मोहब्बत की बेमिसाल इमारत ताजमहल 370 साल से अधिक पुराना है. हजारों की संख्या में पर्यटक रोजाना ताजमहल का दीदान करने के लिए आते हैं. लेकिन वक्त के साथ हर कोई कमजोर होता है. लेकिन क्या ताजमहल भी अब पहले जैसा मजबूत है, क्या इसकी नींव पहले जैसे ही सही सलामत है या नींव में प्रयोग किए गए चूने के मसाले की पकड़ मजबूत है या नहीं, इसको जानने के लिए एएसआई द्वारा स्मारक का कंडीशन असेसमेंट तैयार कराया जा रहा है. डाला कलेक्शन इसका विश्लेषण व अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

ड्रोन से भी किया जाएगा सर्वे
ताजमहल की हर दीवार, मीनार और गुंबद समेत हर की माप की जाएगी. ताजमहल की मीनार कितनी झुक गई है इसका भी थ्रीडी सर्वे किया जा रहा है. इसमें दस तरह की तकनीक शामिल है. 25 मार्च तक इसका समग्र सर्वेक्षण किया जाएगा. संस्कृति मंत्रलाय की ओर से इस स्टडी के लिए ड्रोन के प्रयोग की भी अनुमति दे दी गई है, जिससे ताज का एरियल सर्वे हो सके. इसके लिए तीन बार ड्रोन उड़ाए गए हैं.