
फिरोजाबाद के जिला मुख्यालय दबरई में सीएम अखिलेश यादव ने करोडों रुपये की योजनाओं का शुक्रवार को लोकार्पण किया, सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पानी पर राजनीति कर रही है। केंद्र सरकार ने बिना मांगे ट्रेन भेजी वो भी खाली, जबकि ट्रेन की जरूरत ही नहीं। पत्रकारो ने वॉटर ट्रेन की पोल खोली। केंद्र सरकार को मदद देनी है तो टैंकर दें। समाजवादी पेंशन से महिलाओ को सहारा मिला है। देश मे इतने बड़े पैमाने पर कोई पेंशन योजना नहीं चली। बीजेपी के लोग लैपटॉप को झुनझुना बताते थे। नौकरियां और रोजगार हम दे रहे हैं। पुलिस भर्ती को हमने आसान कर दिया। शिक्षामित्रों को बड़े पैमाने पर सहायक टीचर बनाया। हर विभाग मे भर्तियां तेजी से कर रहे। प्रदेश में विकास किया। आने वाले वक्त में और करेंगे। पुलिस की कमी को दूर करने के लिए और भर्तियां करेंगे। हम सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बना रहे हैं। लखनऊ में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। बीजेपी से बचकर रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद समाजवादियों का पुराना किला है। यहां ऐतिहासिक काम हुआ है। सरकार हर क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। हमारी हर योजना जनता के पास पहुंची है। भाजपा, बसपा सरकारों की तुलना में सपा सरकार ने सबसे ज्यादा काम किया है। सभी जिलों को विकास योजनाओं से जोड़ा है। गांवों को जिला मुख्यालयों से जोड़ा जा रहा है। सरकार की हर योजना का लाभ लोगों को मिल रहा,नेताजी की योजनाओं को आगे बढ़ा रहे बिजली को लेकर सरकार काम कर रही है। गरीब किसानों के लिए भी सरकार ने काम किया। आगे भी इसी तरह के विकास कार्य किए जाएंगे, इसके लिए सरकार प्रयासरत है।
Leave a comment