Tuesday , 21 April 2026
Home जॉब्स Agra Live News: Job Fair on April 24. Companies will arrive to recruit for over 500 positions…#agranews
जॉब्स

Agra Live News: Job Fair on April 24. Companies will arrive to recruit for over 500 positions…#agranews

25

आगरालीक्स…आगरा में हाईस्कूल से स्नातक पास युवाओं के लिए जॉब का अवसर. रोजगार मेला 24 अप्रैल को. 500 से अधिक पदों के लिए भर्ती करने आएंगी कंपनियां. आईटीआई एवं डिप्लोमा करने वालों की भी होगी भर्ती

आगरा में 24 अप्रैल को रोजगार मेला लगने जा रहा है. इस रोजगार मेले में 500 से अधिक पदों के लिए कपंनियां आ रही हैं जो कि युवाओं का चयन करेंगे. हाईस्कूल से लेकर स्नातक तक के युवा और आईटीआई व डिप्लोमा करने वाले युवा भी इस रोजगार मेले में जॉब के लिए आ सकते हैं. इसके माध्यम से नोएडा और जयपुर समेत कई शहरों में युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा. इस संबंध में सहायक निदेशक (सेवायोजन) चंद्रचूड़ दुबे ने बताया है कि एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है.

ये कंपनियां आएंगी भर्ती करने
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों ग्लोबल ऑटोटैक लि०, वर्धमान यार्न्स एण्ड थैड्स लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम, एक्सीलेंस एच०आर० कन्सल्टैन्ट्स एलएलपी, टेलीपरफॉरमेंस इण्डिया, इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्रा०लि० (फ्लिपकार्ट), फनफर्स्ट ग्लोबल स्किलर्स प्रा०लि० एवं युवाशक्ति फाउण्डेशन द्वारा ऑपरेटर ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर ट्रेनी, सीसीए /आरसीए / एजेण्ट, आई०टी०आई० लाइन ऑपरेटर, कस्टमर सर्विस एसोसिएट, सॉर्टर, स्कैनर, बैगिंग, अप्रैन्टिशशिप एवं प्रोडक्शन ऑपरेटर के 500 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों हेतु परीक्षा / साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। इस मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई०टी०आई० एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक के पुरुष/महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

ये होगा कार्यक्षेत्र
उन्होंने आगे यह भी बताया है कि चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र नोएडा, लुधियाना, आगरा, अलवर, जयपुर तथा गाजियाबाद होगा। रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों का विवरण तथा रिक्तियों एवं योग्यता से सम्बन्धित जानकारी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार संगम डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन) पर उपलब्ध है। यह रोजगार मेला पूरी तरह से निःशुल्क है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

जॉब्स

Admission Open: Airgo Academy in Agra is providing international level air hostess training to youth…#agranews

आगरालीक्स…एयरहोस्टेस बनना है तो आगरा में एयरगो एकेडमी युवाओं को दे रहा...

जॉब्स

Video News: A grand convocation ceremony was celebrated at the Fashion Salon Academy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के फैशन सैलून अकैडमी में मनाया भव्य दीक्षांत समारोह. डायरेक्टर शिशिर...

जॉब्स

HIHT Agra: Do a hotel management course after 12th, there is job scope in India as well as abroad

आगरालीक्स…12वीं के बाद करें होटल मैनेजमेंट का कोर्स, देश के साथ ही...

आगराजॉब्स

Job opportunities for youth in Israel, Japan and Germany…#agranews

आगरालीक्स…युवाओं के लिए इजरायल, जापान और जर्मनी में नौकरी के अवसर. rojgaarsangam.up.gov.in...

error: Content is protected !!