आगरालीक्स…आगरा में महंगाई की मार, घर का बजट गड़बड़ाया, स्कूल के बैग से लेकर एडमिशन फीस, पेट्रोल पंप, एलपीजी सिलेंडर के रेट भी बढ़े। स्कूल की फीस भी बढ़ेगी, मार्च और अप्रैल में 25 से 50 हजार तक का अतिरिक्त खर्चा।
आगरा में महंगाई से लोगों के घर का बजट गड़बड़ा गया है। मार्च में स्कूलों में परीक्षा के बाद नए सत्र में प्रवेश शुरू हो गया है। स्कूल से किताब कॉपी के लिए बुक सेलर का पर्चा थमा दिया गया है। कोरोना काल में बच्चों को यूनीफार्म नहीं पहननी पड़ी थी लेकिन अब यूनीफार्म भी खरीदनी पड़ रही है। इससे मार्च में अतिरिक्त खर्चा आ गया है।
स्कूल का खर्चा, प्रति बच्चा
स्कूल बैग — 3500 से 6000 रुपये
यूनीफार्म, शूज सहित 2000 से 3500 रुपये
स्कूल वैन और बस 1800 से 2500 रुपये
अप्रैल में तीन महीने की फीस 9000 से 14000 रुपये तक
पेट्रोल और डीजल के रेट भी बढ़े
इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल के रेट भी बढ़ गए हैं। पेट्रोल के रेट 80 पैसे और डीजल के रेट 81 पैसे बढ़े हैं। इससे पेट्रोल के रेट बढ़कर 95.85 रुपये और डीजल के रेट बढ़कर 87.37 रुपये हो गए हैं।

घरेलू सिलेंडर के रेट भी बढ़े
इसके साथ ही घरेलू सिलेंडर के रेट भी बढ़ गए हैं। अब 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 50 रुपये बढ़ने के बाद 962.50 रुपये हो गए हैं। जबकि 19 किलोग्राम के रेट 2041.50 रुपये हो गए हैं।
आटे से लेकर सब्जी के रेट भी बढ़े
इके साथ ही आटे के रेट बढ़ गए हैं, आटे के रेट 27 से 35 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसी तरह सब्जी के रेट में भी उछाल है। यहां तक कि नमक और मिर्च के रेट भी बढ़ गए हैं। सभी मसालों के रेट बढ़ाए दिए गए हैं।
दूध से लेकर पानी भी महंगा
अमूल द्वारा दूध के रेट बढ़ाए जाने के बाद भैंस और गाय का दूध के रेट भी बढ़ गए हैं, 60 से 65 रुपये प्रति लीटर दूध बिक रहा है। इसके साथ ही पानी के रेट भी बढ़ गए हैं।