आगरालीक्स…आगरा के जेपी सभागार और बेसिक साइंस इंस्टिट्यूट सभागार में हुआ दीक्षांत समारोह के चल वैजयंती ट्रॉफी के लिए साहित्योत्सव. ये हुईं प्रतियोगिताएं….
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में दी जाने वाली चल वैजयंती ट्रॉफी के लिए साहित्योत्सव 22 में पं.गंगाधर शास्त्री स्मृति हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता, पन्नालाल स्मृति अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता, गांधी विचार गोष्ठी, व भाषण प्रतियोगिता हुईं. यह सभी प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जे पी सभागार और बेसिक साइंस इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित हुईं.
उदघाटन सत्र की मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर बीना शर्मा निदेशक केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा उपस्थित थीं. उन्होंने साहित्योत्सव को विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा का संवाहक और प्रेरणा का स्रोत बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रो अजय तनेजा जी ने की। अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो मो.अरशद डीन, अकादमिक प्रो.संजीव कुमार जी के साथ सहायक अधिष्ठाता, छात्र कल्याण ,प्रो.रनवीर सिंह, प्रो.रजनीश अग्निहोत्री, प्रो. सलीम जावेद, इंजिनियर शैलेंद्र जी ,डीन रिसर्च प्रो विनीता सिंह, प्रो मीनाक्षी श्रीवास्तव व प्रो दीपमाला श्रीवास्तव उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रो. मो. हुसैन साब,डॉ प्रदीप वर्मा, प्रो सलीम जावेद, ईनामुल हक और सुश्री अंबिका रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय शर्मा ने किया

प्रतियोगिताओं के लिए विषय निम्नलिखित थे
हिंदी वाद विवाद : सदन की राय में, इंटरनेट युवाओं की रचनात्मकता पर लगाम लगा रहा है”
Seminar: राष्ट्रवाद के परिप्रेक्ष में गांधी जी के अहिंसात्मक सिद्धांत
Elocution: साहित्य मनुष्य की जिजीविषा को ऊर्जा संपन्न करता है।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में
प्रथम श्रेया गुप्ता सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा
द्वितीय विशाल दुबे सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा
तृतीय शिप्रा बैकुंठी देवी कॉलेज आगरा
टीम विजेता सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा रहे।
इंग्लिश डिबेट मे
प्रथम अयान हुसैन सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा
प्रथम निहारिका अग्रवाल बी एस कॉलेज मथुरा
द्वितीय मधुश्री मुखर्जी सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा
तृतीय अंशु शर्मा आर बी एस कॉलेज आगरा
टीम विजेता सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा रहे
रहे
गांधी विचार गोष्ठी में
प्रथम अमन दीप कौर आर बी एस कॉलेज, आगरा
द्वितीय मेघा सक्सेना आगरा कॉलेज, आगरा।
तृतीय भावना सिंह, श्रीमती भगवती देवी कन्या महाविद्यालय
वाक् प्रतियोगिता में
प्रथम विशाल दुबे सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा
द्वितीय चंद्रकांत द्विवेदी, आर बी एस आगरा
तृतीय लेख राज माहेश्वरी, बी एस ए कॉलेज मथुरा।
रहे।
इस वर्ष की पंडित गंगाधर शास्त्री हिंदी वाद विवाद की चल वैजयंती व पन्ना लाल स्मृति चल वैजयंती दोनो ही सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा के नाम के नाम रही.
प्रो. मोहम्मद अरशद ने बताया 20 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। बालिकाओं ने सर्वाधिक 7 पुरस्कार जीते और बालकों ने 5 पुरस्कार जीते।