आगरालीक्स…आगरा में आज संजय प्लेस में सड़क पर कार खड़ी करने वालों के चालान किए गए. सिकंदरा में अतिक्रमण हटाया. नंबर छुपाकर चलने वाले वाहनों को भी पकड़ा, चौराहों से हटाया अतिक्रमण…
आगरा में इस समय यातायात पुलिस द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा गुरुवार को जहां रामबाग चौराहे से अतिक्रमण का सफाया किया गया तो वहीं शुक्रवार को थाना सिकंदरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को हिदायत देते हुए उन्हें फिर से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी.
सड़क पर पार्क कारों को हटाया
आगरा की ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़कों पर खड़ी होने वाली गाड़ियों के खिलाफ भी एक्शन लियागया. टीम द्वारा शुक्रवार को संजय प्लेस क्षेत्र में सड़क पर कार खड़ी करने वालों के चालान किए गए. इसके अलावा गाड़ी के नंबर छुपाकर या मिटाकर चलने वाले वाहनों को
भी पकड़ा गया और उनके चालान किए गए.
फतेहाबाद रोड पर भी हटाया अतिक्रमण
इधर नगर निगम की टीम ने भी फतेहाबाद रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया. रोड और फुटपाथ से कब्जे हटाए गए. कार्यवाही के विरोध में कुछ दुकानदारों ने हंगामा भी किया लेकिन किसी की भी नहीं सुनी गई.