आगरालीक्स…आगरा में ज्वेलर्स की दुकान की छत काटकर लाखों की ज्वैलरी चोरी. टूटे मिले अलमारी के ताले. पुलिस कर रही जांच
आगरा में शुक्रवार रात को बदमाशों ने बोदला चौराहे पर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बना लिया. चोर दुकान की छत काटकर दुकान के अंदर रखी लाखों की ज्वैलरी चोरी कर ले गए. मामले की जानकारी शनिवार सुबह हुई जब ज्वेलर्स दुकान खोलने के लिए यहां पहुंचे. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई. मामले की जांच की जा रही है.

ये है पूरा मामला
बोदला चौराहे पर पवन गोल्ड ज्वेलर्स नाम से दुकान है. इसके मालिक हाकिम सिंह हैं. शुक्रवार को हर रोज की तरह वह दुकान बंद करके गए थे. आज सुबह जब उन्होंने अपनी दुकान का शटर उठाया तो अंदर का नजारा देखते ही उनके होश उड़ गए. दुकान के अंदर रखी अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था, उसके ताले टूटे हुए थे. छत की ओर देखा तो वह टूटी हुई थी. दो फुट के दायरे में छत काटी गई थी. चोर छत के रास्ते यहां घुसे थे. सर्राफ के अनुसार चोर लाखों रुपये के ज्वैलरी लेकर गए हैंे और तिजोरी में रखी छह हजार रुपये की नकदी भी ले गए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.