आगरालीक्स….. आगरा की गर्मी में गला सूखने लगा है, धूप में निकलने पर प्यास लग रही है। जानें कैसा रहेगा रविवार को मौसम।
रविवार को भी गर्मी के तेवर लोगों को परेशान करेंगे, लोग सुबह से ही गर्मी से परेशान हैं। न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, पंखे से भी राहत नहीं मिल रही है। दोपहर में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है साथ ही गर्म हवा भी चलेंगी।

30 मार्च तक 41 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में गर्मी लगातार बढ़ेगी। 30 मार्च तक आगरा का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
27-Mar 21.0 39.0 Clear sky
28-Mar 23.0 39.0 Clear sky
29-Mar 23.0 40.0 Clear sky
30-Mar 22.0 41.0 Heat Wave
31-Mar 22.0 41.0 Mainly Clear sky
01-Apr 22.0 40.0 Mainly Clear sky