आगरालीक्स ….ताजमहोत्सव में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एचपी सिंह की आवाज ने मंत्रमुग्ध कर दिया। एक प्यार का नगमा है. मौजों की रवानी है, जिंदगी और कुछ भी नहीं, तेरी मेरी कहानी है से दर्शकों को अपनी आवाज के जादू में बांध लिया।

रविवार रात को ताजमहोत्सव में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एचपी सिंह, दिल्ली गेट ने आएगा आने वाला, मुश्किल है बहुत मुश्किल, जीना तेरी गली में, ऐ मेरे दिले नादां गानों की प्रस्तुति दी। कुछ दिल ने कहा, रुक जा रात की प्रस्तुति पर तालियां गूंजती रहीं।
43 साल से कर रहे प्रैक्टिस, साथ में संगीत की साधना
वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एचपी सिंह 43 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं। वे मरीजों का इलाज करने के साथ ही संगीत की साधना भी कर रहे हैं। इस उम्र में भी उनकी आवाज में खनक है और जब भी मौका मिलता है अपनी आवाज का जादू बिखेर देते हैं।