आगरालीक्स…आगरा में खुला लक्ष्मी नारायण रमेशचंद्र ज्वैलर्स का नया शोरूम. एक छत के नीचे लौंग से लेकर करधनी की गोल्ड, डायमण्ड, कुंदन व सिल्वर की डिफरेंट वैरायटी….
पश्चिमपुरी सिकन्दरा रोड आरएम प्लाजा में खुला शोरूम
एक छत के नीचे नाक की सोने की लौंग-चांदी के बिछवे-पायल से लेकर करधनी और गोल्ड, डायमण्ड, कुंदन व सिल्वर की डिफरेन्ट वैरायटी सब कुछ आपके शहर में उपलब्ध है। जहां आपको ज्वैलरी के डिफरेन्ट लुक के साथ गुणवत्ता का भी भरोसा मिलेगा। पश्चिमपुरी सिकन्दरा आरएम प्लाजा (कारगिल पैट्रोल पम्प के पास) लक्ष्मी नारायण रमेशचंद्र ज्वैलर्स के नए शोरूम का शुभारम्भ आज मेयर नवीन जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मेयर ने की डिफरेंट डिजायनर ज्वैलरी की तारीफ
उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि पश्चिमपुरी जैसे क्षेत्र में शोरुम खोलकर संचालक ने क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। उन्होंने शोरूम में मौजूद डिफरेन्ट डिजायनर ज्वैलरी की भी सराहना की। वहीं प्रतिष्ठान संचालक अनुज अग्रवाल ने बताया कि पारीवारिक रूप से 90 वर्ष से इस व्यवसाय से जुड़े होने के कारण लक्ष्मी नारायण रमेशचंद्र ज्वैलर्स शहरवासियों के लिए जाना-माना नाम है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यहां सोना, हीरा, कुंदन के साथ चांदी की भी डिजायनर ज्वैलरी उपलब्ध हैं। यानि नाक की लौंग और बिछवे से लेकर कमर की करधनी तक सब कुछ एक छत के नीचे खरीदा जा सकता है, वह भी गुणवक्ता की गारंटी के साथ। जल्दी ही ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर भी प्रारम्भ किए जाएंगे।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से सक्षम अग्रवाल, शालू अग्रवाल, शौर्या अग्रवाल, रमेशचंद गुप्ता, शुभम अग्रवाल, विजय अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, डॉ. सीएल गर्ग, अमित गर्ग, अश्विन जैन, डॉ. बीएम अग्रवाल, डॉ. संध्या अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।