आगरालीक्स ….आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट आज भी बढ़े, 100 के करीब पेट्रोल, डीजल 91 रुपये के पार। जानें आज के रेट, 25 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल के रेट।
22 मार्च से लगातार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ रहे हैं। मंगलवार सुबह छह बजे से पेट्रोल के रेट 30 और डीजल के रेट 35 पैसे बढ़ गए। सात दिन में छह बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े हैं।

100 रुपये प्रति लीटर के करीब पेट्रोल
आगरा में मंगलवार सुबह छह बजे से पेट्रोल के रेट 30 पैसे और बढ़कर 99.81 रुपये हो गए हैं। वहीं, डीजल के रेट 35 पैसे बढ़े हैं। अब आगरा में डीजल के रेट 91.34 रुपये हैं।
पेट्रोल चार और डीजल 4.10 रुपये बढ़े
137 दिन बाद 22 मार्च को पेट्रोल के रेट 80 पैसे और डीजल के रेट 81 पैसे बढ़े थे। इसके बाद हर रोज पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ रहे हैं। सात दिन में छह बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े हैं। पेट्रोल के रेट चार रुपये और डीजल के रेट 4.10 रुपये बढ़े हैं।