आगरालीक्स…आगरा में भव्य व विशाल होगा तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव…जानिए पूरा कार्यक्रम
आगरा दिगंबर जैन परिषद द्वारा आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है. इसी क्रम में कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए आगरा नगर के महिला मंडलों की एवं शैलियों के अध्यक्ष मंत्री व युवा मंडलों की बैठक नारायण भवन में आयोजित की गई. महिला मंडलों की बैठक दोपहर 2 बजे से और युवा मंडल एवं शैलियों के अध्यक्ष महामंत्री की बैठक शाम 7 बजे हुई. बैठक में तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया. शाम वाली बैठक का शुभारंभ सत्येंद्र जैन द्वारा भगवान महावीर के मंगलाचरण के साथ हुआ.

दो वर्ष बाद मनाया जाएगा महोत्सव
आगरा दिगबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन ने कहां करोना के कारण दो वर्ष बाद भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है आगरा नगर की संपूर्ण जैन समाज में जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर काफी उत्साह है. आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार हर्ष का विषय है कि आचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ एवं सल्लेखना रत्न आचार्य श्री 108 मेरूभूषण जी सानिध्य इस महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को प्राप्त हुआ मुनि श्री ससंघ 6 अप्रैल को ग्वालियर से मगल विहार करके 12 अप्रैल को आगरा में भव्य मंगल प्रवेश करेंगे. अबकी बार रथयात्रा महोत्सव श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र नुनिहाई से प्रारंभ होगा. रथयात्रा बहुत ही भव्य ऐतिहासिक होगी. रथयात्रा का मुख्य संयोजक इंजीनियर संजीव जैन अपनी पूरी टीम के साथ 14 अप्रैल को निकलने वाली भव्य रथ यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं.
तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे
13 अप्रैल से 15 अप्रैल 2022 तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे| जिसमें की महिला मंडलों द्वारा आयोजित 14 अप्रैल को पालनहारे का पालना भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मुख्य आकर्षण एवं 15 को इंदौर के ख्याति प्राप्त सुरों के सरताज रूपेश जैन द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी. कार्यक्रम के सांस्कृतिक संयोजक मनोज जैन ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से सभी मंडलों को जानकारी दी. मुख्य संरक्षक प्रदीप जैन, अशोक जैन, निर्मल जैन, जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन, अर्थ मंत्री राकेश जैन, अनंत, मीडिया प्रभारी आशीष जैन, मोनू जैन, शुभम जैन सहमीडिया प्रभारी, सत्येंद्र जैन, सतीश चंद जैन, पंकज जैन, चौधरी गौरव जैन, संजीव जैन, कुमारमंगलम जैन, अंकेश जैन, दीपक जैन, अनिल जैन, आदर्श प्रवीन जैन, रेखा जैन, संतोष बरौलिया, जयंती जैन, वंदना जैन, रुचि अलका जैन, सची जैन आदि उपस्थित थे. इस बैठक का संचालन महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार द्वारा किया गया.