आगरालीक्स….. आगरा में आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के रेट, आगरा में नौ दिन में 5.60 रुपये प्रति लीटर बढ़े पेट्रोल के रेट, जानें आज क्या है आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट।

आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट 22 मार्च से लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को पेट्रोल और डीजल पर 80 80 पैसे बढ़े हैं। गुरुवार सुबह छह बजे से पेट्रोल के रेट 101.40 रुपये और डीजल के रेट 92.95 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। पेट्रोल और डीजल के रेट नौ दिन में आठवीं बार बढ़े हैं।
5.60 रुपये बढ़े पेट्रोल के रेट
आगरा में 22 से 31 मार्च तक पेट्रोल और डीजल के रेट नौ दिन में आठवीं बार बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल के रेट 5.60 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। 22 मार्च को पेट्रोल के रेट 95.02 रुपये और डीजल के रेट 86.53 रुपये थे। बीते दिनों कई एजेंसी और संस्थाओं ने कच्चे तेल के रेट बढ़ने पर पेट्रोल के रेट 25 रुपये तक बढ़ने की आशंका जताई थी,इसके बाद से पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं।