आगरालीक्स….आगरा का एक और सितारा संगीत और निर्देशन में कर रहा शहर का नाम रोशन. मुंबई में बैकग्राउंड म्यूज़िक से शुरू हुआ सफर आज खुद के डायरेक्शन तक पहुंंचा…
ब्रज की धरती ही ऐसी है कि यहां संगीत को बहुत महत्व दिया जाता है. तभी तो ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ गाना गाने वाले शैलेंद्र हों या फिर फूलों के रंग से दिल की कलम से…के जरिए लोगों के दिलों पर नाज करने वाले नीरज जी, ये कलाकार ब्रज की इसी धरती की देन हैं. ‘एक प्यार का नगमा है, मौजों की रवानी है’ जैसे गीतों के बोल लिखने वाले महान कलाकार संतोष आनंद का भी ब्रज की इसी धरती से नाता है. वर्तमान में भी कुछ ऐसे नाम हैं जो कि आगरा और ब्रज का नाम कला के क्षेत्र में रोशन कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं पार्श्वगायक,संगीतकार, गीतकार,फिल्म निर्माता, निर्देशक, हार्दिक कृष्णवंशी की….
वर्ष 2011 में सिंगिंग रियलिटी शो एक्स फैक्टर में अपनी सिंगिंग का जादू बिखरेने वाले करतार सिंह जी के बेटे हैं हार्दिक कृष्णवंशी. घर में ही संगीत का माहौल मिला तो इसे अपनाने में हार्दिक कृष्णवंशी को ज्यादा समय नहीं लगा और शायद यही कारण है कि उन्होंने संगीत के क्षेत्र में ही अपनी पहचान बनाने का मन बना लिया.आगरा घराने के उस्ताद शब्बीर अहमद खां साहब से इन्होंने क्लासिकल सीखा. हार्दिक कृष्णवंशी के संगीत का ये सफर शुरू हुआ वर्ष 2001 में. बिना किसी लिंक और बिना किसी इंतजाम के हार्दिक 2001 में अपने सपने पूरे करने मुंबई पहुंच गए.
हार्दिक कृष्णवंशी जब मुंबई पहुंचे तो वहां न तो उनकी कोई जान पहचान वाला था और न ही कोई रास्ता दिखाने वाला. हार्दिक ने धीरे धीरे मुंबई में लोगों से जान पहिचान बनानी शुरू की इसी दौरान उनकी दोस्ती एक एडिटर से हुई।एक दिन उस एडिटर दोस्त ने जानकारी दी कि उनके सीरियल में बैकग्राउंड म्यूजिक देने वाला व्यक्ति कहीं चला गया है. ऐसे में दोस्त ने इसका आफर हार्दिक के सामने रखा तो वो इसके लिए तैयार हो गए. हार्दिक कृष्णवंशी ने बैकग्राउंड में ऐसा कमाल म्यूजिक दिया कि सभी लोगों ने उन्हें फिर वहां से जाने नहीं दिया.
इनके काम का कुछ ऐसा असर हुआ कि इन्हे इसके बाद कई सीरियल्स में बैकग्राउंड म्यूजिक मिलने लगे. इनमें आर पार, मिसाल, दिल चाहता है जैसे 27 सीरियल्स शामिल हैं जिसमें हार्दिक कृष्णवंशी का बैकग्राउंड म्यूजिक शामिल है. धीरे—धीरे सीरियल्स के बाद सीरियल्स के टाइटल सॉन्ग भी मिलना शुरू हो गए. लेकिन हार्दिक कृष्णवंशी खुद को यहीं तक सीमित नहीं रखना चाहते थे और इसके बाद वो एल्बम में म्यूजिक देना चाहते थे. काफी तलाश के बाद एक निर्माता एल्बम के लिए तैयार हुआ और उन्होंने हार्दिक के साथ सिंगर रिचा शर्मा को ले कर एलबम बनाने का प्लान तैयार किया. रिचा शर्मा के साथ तैयार हुई इस पहली एलबम का नाम था पार्टी गल्र्स. इसमें हार्दिक ने आठ गानों में म्यूजिक दिया.इस एल्बम के बाद हार्दिक ने कई म्यूजिक एल्बम किए।

एड भी मिले
हार्दिक को इसके बाद एड भी मिलने शुरू हो गए. इन्हें सबसे पहले इंडियन आयल के लिए एक एड मिला, जिसमें हार्दिक की परफार्मेंस इतनी अच्छी पसंद की गई कि इनहें जल्द ही इंडियन ऑयल कंपनी के ही 9 और एड मिल गए. इसके अलावा स्वदेशी तथा अन्य कंपनी के भी एड हार्दिक् ने किए. इतना सब होने के बाद इनका फोकस फिल्मों में संगीत देने ही था. फिर हार्दिक ने इसके लिए बहुत हाथ पैर मारे लेकिन लिंक न होने के कारण ऐसा संभव न हो सका,तो हार्दिक ने सोचा की कोई मौका नहीं दे रहा तो कोई बात नही खुद को ही मौका दिया जाए,और फिल्म बनाई जाए,कुछ समय तक प्रयास के बाद आखिरकार एक और बंदा फिल्म में पैसा लगाने के लिए तैयार हुआ. और इस प्रकार हार्दिक ने और उस बन्दे के साथ मिलकर एक फिल्म बनाई daddys daughter,जो कि वीनस के जरिए रिलीज की गई. हार्दिक ने इस फिल्म का निर्माण अपने बैनर कंबाइंड एफर्ट्स के तले किया, हार्दिक कृष्णावंशी ने इसमें संगीत दिया,गाने लिखे,म्यूजिक प्रोड्यूस किया तथा 2 गाने भी गाए,इन्ही गानों को सुनकर हार्दिक को राणा डुग्गूबती और काजल अग्रवाल की फिल्म “मैं ही राजा मैं ही मंत्री “में गाना गाने का भी मौका मिला.अपनी फिल्म निर्माण के दौरान हार्दिक की रुचि डायरेक्शन की तरफ हो गई,उन्होंने उसकी तैयारी की, स्क्रिप्ट्स लिखीं,एडिटिंग सीखी और डायरेक्शन की बारीकियां सीखीं और पूरी तैयारी के बाद हार्दिक ने तीन म्यूजिक वीडियो डायरेक्ट किए. इन म्यूजिक वीडियो में हार्दिक ने दो में संगीत दिया,एक गाना लिखा भी, दिए और एक में इनके पिता करतार सिंह ने संगीत दिया. यह वीडियो बीफॉरयू चैनल के जरिए रिलीज किए गए. हार्दिक कृष्णवंशी का कहना है कि फिलहाल छह गानों पर काम चल रहा है. इन गानों को डायरेक्ट भी हार्दिक कर रहे हैं और म्यूजिक भी यही देंगे. हार्दिक कृष्णवंशी अब जल्दी ही फिल्म डायरेक्ट करने की तैयारियों में लगे हुए हैं.
