आगरालीक्स…करौली में उपद्रव के दौरान घर में लगी आग से लपटों के बीच मासूम को गोदी में लेकर बाहर निकालने वाले सिपाही नेत्रश शर्मा ने अपनी डयूटी की, दुनिया उन्हें सलूट कर रही है। उन्हें सिपाही से हेड कांस्टेबल के पद पर प्रदोन्नत भी कर दिया गया है।
शनिवार को राजस्थान के करौली में हिंदूवादी संगठन द्वारा नव संवत्सर पर निकाली गई बाइक रैली के दौरान दो पक्ष आमने सामने आ गए थे, पथराव के बाद दुकान और घरों में आगजनी कर दी गई। कई लोग आग में फंस गए। एक घर में भी आग लगा दी गई, आग में दो महिलाएं फंस गई, एक महिला की गोद में मासूम था, वह चीखने लगे कि कोई मेरे बच्चे को तो बचा लो।

सिपाही नेत्रश शर्मा ने बचाई मासूम की जान
महिला की आवाज सुनकर करौली कोतवाली में 2018 से तैनात 31 साल के सिपाही नेत्रश शर्मा ने घर की तरफ दौड़ लगाई। महिला की गोद से मासूम को लिया, महिला के चुन्नी औड़े हुई थी। उसकी चुन्नी ली, उसमें मासूम को लपेटा और अपनी गोद में लेकर आग की लपटों के बीच से भागते हुए बाहर निकल आया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने घर में लगी आग पर काबू पाया, इसके बाद महिलाओं को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सोशल मीडिया का सलाम, हेड कांस्टेबल बनाया गया
सिपाही नेत्रश शर्मा 2013 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए थे और 2018 से करौली कोतवाली में तैनात थे। मासूम को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनसे बात की और हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं, वीडियो वायरल हो रहा है।