Tuesday , 24 November 2026
Home आगरा Agra News: Dr. Narendra Malhotra receives ‘FOGSI Life Time Achievement Award’…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सहेल्थ

Agra News: Dr. Narendra Malhotra receives ‘FOGSI Life Time Achievement Award’…#agranews

373

आगरालीक्स…डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा को ‘FOGSI लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड’, महिलाओं के स्वास्थ्य-शिक्षा पर दशकों किया काम

देश के प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित द फेडरेशन आफ आब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसायटी आफ इंडिया (फाॅग्सी) की 64वीं आल इंडिया काॅन्फ्रेंस में डाॅ. नरेंद्र को फाॅग्सी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से नवाजा गया है। बुधवार को मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान एवं देश विदेश के 4000 से अधिक चिकित्सकों की मौजूदगी में यह प्रतिष्ठित सम्मान डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा का प्रदान किया गया। बता दें कि इससे पहले भी डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने देश के कई प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम कर आगरा को गौरवान्वित किया है। उनकी ख्याति विदेशों तक फैली हुई है। डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा को यूके के राॅयल काॅलेज की मानद उपाधि से सुशोभित किया जा चुका है। वे देश-विदेश के कई संस्थानों में आईवीएफ और स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपने अनुभव साझा करते हैं।

महिला स्वास्थ्य, शिक्षा पर किया सर्वश्रेष्ठ कार्य
वर्ष 2008 में फाॅग्सी के अध्यक्ष पद पर काबिज रहते हुए उन्होंने देश को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। अपनी धर्मपत्नी डाॅ. जयदीप के साथ वे विगत 25 वर्षों से दंपतियों को बेटियों का महत्व समझाने की कोशिश करते आ रहे हैं। बेटियों की शिक्षा, उनके स्वास्थ्य पर भी वे दशकों से काम करते आ रहे हैं। उनके द्वारा हर नए वर्ष का आगाज भी पिछले 10 वर्षों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की रैली के साथ किया जाता है। भारत यात्रा डाॅ. नरेंद्र द्वारा किए गए सबसे प्रभावशाली कार्यों में से एक है। इसके तहत उनके द्वारा 30 डाॅक्टरों के साथ निकाली गई इस यात्रा के जरिए देश भर के गांव-गांव जाकर महिला स्वास्थ्य पर तथ्य एकत्रित कर तत्कालीन प्रधानमंत्री प्रतिभा पाटिल जी को सौंपे गए थे।

देश-विदेश के तमाम संगठनों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों पर रहे काबिज
वे डबरोविनिक इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में प्रो. पद पर कार्यरत हैं। नेपाल, ढाका, कराची, ग्रीस, शिकागो, अर्जेंटीना, इंडनबर्ग, सिंगापोर, श्रीलंका, फिलीपींस, क्यूला लंपूर, नार्वे, स्वीडन, जर्मनी, यूके, रोम, म्यूनिक आदि देशों में विशेषज्ञ के रूप में अपने अनुभव साझा करते हैं। चिकित्सा विज्ञान पर उन्होंने 100 से अधिक किताबें लिखी हैं।

उजाला सिग्नस रेनबो हैल्थकेयर के डायरेक्टर होने के साथ ही वे रेनबो आईवीएफ के डायरेक्टर, डायरेक्टर मान्यता सीएसई, रोटरी डिस्ट्रिक 3110 में प्रोजेक्ट पाॅजिटिव हैल्थ के डायरेक्टर, इंटरनेशनल रिलेशन सेफोग के डायरेक्टर, इयान डोनाल्ड स्कूल आॅफ यूएसजी के डायरेक्टर, इंसर्ग के अध्यक्ष, सेफोग जनरल के फाउंडर एडिटर, स्मृति संस्था के चेयरमैन और फीगो की गाइडलाइन कमेटी के सदस्य भी हैं। पूर्व में वे साराजीवो स्कूल आॅफ साइंस एंड टेक्नोलाॅजी में प्रोफेसर, रोटरी क्लब ताज सिटी के अध्यक्ष, सेफोग और डब्ल्यूएपीएम के उपाध्यक्ष, इसार, इस्पात, आईएफयूएमबी, फाॅग्सी, एओजीएस, आईसीएमयू में डीन और पूर्व अध्यक्ष पदों पर नियुक्त रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Accident in Agra’s Arjun Nagar; a husband and wife have died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के अर्जुन नगर में एक्सीडेंट, मरने वाले पति—पत्नी. पानी के टैंकर...

टॉप न्यूज़

Agra News: Lord Jagannath gave darshan in the Rajadhiraja attire on Kartik Purnima, Agra

आगरालीक्स…आगरा में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीजगन्नाथजी ने दिए राजाधिराज वेश में दर्शन....

आगरा

Agra News: Ansh from Agra go missing in Ganga, Rishikesh, Family has been distressed for five days

आगरालीक्स…आगरा का मासूम अंश ऋषिकेश में कहां खो गया, परिवार पांच दिन...

आगरा

Agra Metro Update: Deck sheet work for the Rawli steel span completed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक संरचना और स्टेशन निर्माण का कार्य...

error: Content is protected !!