आगरालीक्स…आगरा में चुनाव से पहले भाजपा को छोड़कर सपा में जाने वाले पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा फिर से हुए भाजपाई. 72 दिन में फिर से भाजपा का दामन थामा
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की ओर से आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज हुए पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा ने भाजपा से नाता तोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामन लिया था. जितेंद्र वर्मा को अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष बना दिया था. लेकिन भाजपा ने एक बार फिर से प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाई और आगरा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर दोबारा भाजपा प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. ऐसे में चुनाव में मिली हार के बाद पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा 72 दिन बाद फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं. उन्होंने लखनऊ में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली.

बसपा प्रत्याशी भी भाजपा में शामिल
भाजपा के लिए दोहरी खुशी ये है कि विधानसभा चुनाव में आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे शैलू जादौन ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है.